बिलासपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है हर्ष धनकर पिता नरेश धनकर उम्र 29 वर्ष राजीव गांधी चौक के पास इडली दोसा का ठेला लगाता है, जिसके साथ रितेश साहू सहयोगी के रूप में काम करता है
दिनांक 05.11.2026 के पूर्व हर्ष धनकर एवं प्रार्थी रितेश कुमार साहू पिता स्व.सुंदर लाल साहू उम्र 27 वर्ष तथा आरोपीगण के मध्य थाना सिरगिट्टी क्षेत्रांतर्गत वाद-विवाद हुआ था, जिस पर दोनो पक्ष आपसी राजीनामा हो गये थे
उसी बात की रंजिश पर से आज दिनांक 05.11.2026 को पुनः आरोपीगण पंकज लहरे, राहुल चतुर्वेदी ,ऋषभ राज कोसले, सारिक अली ,
प्रार्थी एवं हर्ष धनकर के साथ आज सुबह लगभग 4-5 बजे वाद विवाद करते हुये मारपीट की घटना घटित किये जिस पर हर्ष धनकर को गंभीर चोंटे आने तथा प्रार्थी रितेश साहू को सामान्य चोंट आने से थाना सिविल लाईन में प्रथम दृष्टिया अपराध क्रमांक – 1507/2026 धारा-296,115(2),351(3),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है, गंभीर चोट आने पर BNS की संगत धाराएं जोड़ी गई है | आहत हर्ष धनकर को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, प्रकरण में दो आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जा रहा है एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम लगाई गई है।
