पुत्र के ऊपर प्राणघातक हमला करने वाले पिता और भाई को पचपेड़ी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पचपेड़ी में प्रार्थी दिलीप केवट पिता रामचन्द केवट 35 साल निवासी कुकुर्दी केरा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के उपरांत संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर पुत्र के ऊपर टंगिया एवं डंडा से प्राण घातक चोट पहुंचाने वाले पीड़ित के आरोपी पिता रामचंद पिता स्व. आत्माराम केवट 65 साल निवासी कुकुर्दी केरा थाना पचपेड़ी एवं भाई दुर्गा प्रसाद केवट पिता रामचन्द 28 साल निवासी कुकुर्दी केरा थाना पचपेड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, थाना पचपेड़ी पुलिस ने की कार्यवाही।

Related posts