बड़े भाई पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जमीन बंटवारे एवं पैसे की लेनदेन की विवाद पर भाई ने भाई पर किया प्राणघातक हमला

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.04.2024 को प्रार्थी डां यशवत कुमार डहरिया पिता बिसाहूराम डहरिया ग्राम कोसमडीह ने पुलिस को सूचना दिया कि इसके चाचा गणेश राम डहरिया ने इसके पिता बिसाहू राम डहरिया को जमीनी बंटवारे व पैसे की लेनदेन की पूर्व रंजीश पर लोहे के पाईप से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया है मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना की सूचना प्रार्थी द्वारा दिये जाने पर मस्तूरी पुलिस तत्काल अपोलो अस्पताल बिलासपुर जाकर मौके पर ईलाजरत पीड़ित के पास अस्पताल जाकर अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना दौरान आरोपी को आज दिनांक 11-04-2024 को गिरफ्तार  कर उसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैा

Related posts