दस साल में भाजपा ने वह काम कर दिखाया, जिसे कांग्रेसी असंभव बताया करते थे : प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले के मनोरा और सोनक्यारी मंडल में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रभारी कृष्ण कुमार राय और प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव विशेष रूप से उपस्थित थे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में शामिल बूथ कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों से सीधी बात की। इस दौरान उन्होनें कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी और प्रचार अभियान की जानकारी ली।

बूथ अध्यक्षों से चर्चा करते हुए प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने बीते 10 साल के दौरान वह कार्य कर दिखाया है जिसे परिवारवाद और आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबे कांग्रेस असंभव होने का दावा करते थे। कश्मीर से धारा 370 हटाना और अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर की स्थापना इस सबूत है। प्रबल ने कहा कि इन सारे कार्यो को जनता के सामने मजबूती से रखते हुए,देश के विकास और अंर्तराष्ट्रीय मंच पर भारत को सशक्त बनाने के लिए मतदाताओं से वोट मांगना है।

वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने बूथ अध्यक्षों और सदस्यों को जीत का गुरूमंत्र देते हुए कहा कि केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि केन्द्र सरकार के 10 और राज्य सरकार की 4 माह के  कार्यकाल को लेकर जनता में उत्साह है। शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचल तक मतदाता 7 मई को बूथ पहुंच कर मतदान करने के लिए आतुर है।

उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि दोनों मण्डल की बैठक में  मुख्य रूप से भाजयुमो अध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, सोनकयारी मण्डल अध्यक्ष प्रभाकर यादव, मनोरा मण्डल अध्यक्ष श्यामलाल भगत, रूपेश सोनी, शरद चौरसिया, उमेश प्रधान, गोविंद राम भगत, सुषमा सिंह, महेश शाही, सतीश मिंज, बाबूलाल सिंह, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, मनोज टोप्पो, वासुदेव भगत, आरती सिंह, वीरू गुप्ता, रंजीत भगत, भजुनन्दन सिंह, सहित बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts