डायल 112 की सक्रियता से घर से भटकी हुई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुरक्षित पहुँची अपने घर परिजनों के पास, परिजनों ने डायल 112 टीम का जताया आभार !

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक बुजुर्ग महिला के रास्ता भटक कर ग्राम फदहाखार पहुंच जाने की सूचना तोरवा 112 टीम को प्राप्त हुई थी, स्थिति को गंभीरता से लेते हुए टीम 17 मिनट के अंदर घटना स्थल पहुंच कर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 80 वर्षीय महिला, जो दोपहर 3:00 बजे से घर का रास्ता भटक जाने से काफी परेशान थी। उसे 112 वाहन में बैठाया एवं पूछताछ किया।

डायल 112 स्टॉफ बिलासपुर

महिला अपना पता बताने में असमर्थ थी, जिसे आसपास लोगों से पता-तलाश किया गया, बड़ी मशक्कत के बाद महिला का घर का पता मिला। जिसे उनके घर जूना बिलासपुर में पुत्र को सकुशल सुपुर्द किया गया। जिस पर कॉलर एवं उनके घर वालों ने बिलासपुर पुलिस एवं तोरवा 112 के आरक्षक 455 अजय कुजूर एवं चालक जयेश कश्यप का धन्यवाद किया।

पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा डायल 112 स्टॉफ के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा की गई।

Related posts