सार्वजनिक जगह पर धारदार चाकू लहराते हुए युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में हुई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : चौकी नैला पुलिस को दिनांक 13.04.2024 को  मुखबिर सूचना मिला की आरोपी हरीश सूर्यवंशी निवासी सिवनी जो मां संतोषी मंदिर के पास चाकू को लहराते हुये आम लोगो को भयक्रांत कर रहा है की सूचना पर विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में गवाहों के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए रेड कार्यवाही कर आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से एक धार दार चाकू  बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध आर्म एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार दिनांक 14.04.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक भागवत प्रसाद डहरिया चौकी प्रभारी नैला, सहायक उप निरीक्षक जयनंदन मार्बल, प्र.आर. रूद्रनारायण कश्यप, आरक्षक संतोष प्रधान, प्रकाश व्दिवेदी, महिला आरक्षक रुक्मणी कंवर एवं चौकी नैला स्टॉप  का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts