91.89 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चांपा : विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में  अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 14.04.2024 को थाना अकलतरा पुलिस को सूचना मिला कि वार्ड क्रं 13 अकलतरा के टेकू बंजारे एंव उसकी पत्नि अल्का बंजारे द्वारा भारी मात्रा मे अवैध रूप से देशी एंव विदेशी शराब रखकर बिक्री करते है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया  आरोपी टेकू बंजारे के घर के पास जाकर घेराबंदी किया जो आरोपी द्वारा पुलिस को आते देख अपने घर के दरवाजा को बंद कर दिया था  बडी मशक्त से थाना स्टाफ के द्वारा आरोपी के घर के छत से घर अंदर प्रवेश कर रेड किये तो घर मे लगे टाईल्स मे जमीन मे गड्ढा खोदकर रखे कार्टून मे गोवा स्पेशल व्हस्की 192 पाव ,बियर 21 बोतल एंव देशी प्लेन शराब 240 पाव एंव बिक्री रकम 2000 जुमला कीमती 53,180/₹ को आरोपी टेकू बंजारे उम्र 45 वर्ष एंव अल्का बंजारे उम्र 36 वर्ष साकिनान वार्ड क्रं 13 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में धारा 34(2) आब. एक्ट का कार्यवाही की जाकर  विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 14.04.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरी.बी.एल कोसरिया, प्र.आर.शरीफुद्दीन खान, आर. विनोद राठौर, राघवेन्द्र धृतलहरे म.आर.अंजना लकडा ,सैनिक गजेन्द्र पाटले राय का योगदान सराहनीय रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!