जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के पांच मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 20 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के पांच मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम नारायणपुर निवासी भारती बाई का सर्पदंश से 17 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका निकटतम वारिस मृतिका के पिता लाला राम  हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार फरसाबहार तहसील के ग्राम डोंगादराह निवासी राजू कुजूर का बांध के पानी में डूबने से 30 जनवरी 20223 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता सखनू कुजूर, ग्राम दोकड़ा निवासी जेम्स तिर्की की कुआं के पानी में डुबने से 08 दिसम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी बिरजिनिया तिर्की, तहसील कांसाबेल के ग्राम बटईकेला निवासी राजशेखर का आग से जलने से 18 जनवरी 2019 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता भजनू राम तथा तहसील पत्थलगांव के ग्राम मयुरनाचा निवासी सनमति पैंकरा का कुआं के पानी में डुबने से 18 दिसम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति बैगासाय हेतु 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts