एस.पी. बिलासपुर की अनूठी पहल : घायलों को मदद करने वालों को प्रोत्साहित करने बनाई गई, ‘प्रसिद्धि की दीवार’

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा अनूठी पहल करते हुए “गुड सेमिरिटन” अर्थात “नेक इंसान”, यह वे शख्स होते हैं, जो सड़क दुर्घटना में घायलों को उनकी जान बचाने की आशा से तत्काल अस्पताल भेजने में किसी भी स्तर का सहयोग करते हैं, ऐसे नागरिकों को बिलासपुर पुलिस लगातार चिन्हित कर उन्हें सम्मानित और पुरुष्कृत कर रही हैं।

विगत दिवस ऐसे 10 नेक इंसानों को चिन्हित किया गया एवं उन्हें जिला पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के हाथों सम्मानित एवं पुरुष्कृत किया गया, साथ ही ऐसे प्रत्येक गुड सेमेरिटन की फोटो एवं किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए सार्वजनिक स्थल पर प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुठी पहल का शुभारंभ करते हुए, यातायात थाने के सामने ‘प्रसिद्धि की दीवार’ बनाई गई है और इसमें “गुड सेमिरिटन” की आकर्षक फोटो लगाई गई हैं, जिससे इसे देखकर और भी लोग प्रेरित हों और आवश्यकता पड़ने पर ऐसे घायल व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल भेजने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सके।

इस संबंध में ट्रैफिक ए.एस.पी. श्री नीरज चंद्राकर ने बताया कि – जीवन बहुमूल्य है ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमिरिटन नेकदिल इंसानों को सम्मान मिलना चाहिए। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा इन्हें प्रोत्साहित किए जाने हेतु सम्मानित किया गया। इस पहल से अन्य शहरवासी भी सामने आयें, भीड़ का हिस्सा ना बनते हुए घायलों की मदद कर पुलिस अधीक्षक से पुरुस्कृत होकर इस –“प्रसिध्दी की दीवार” के सहभागी बने।

Related posts