जशपुर जिला प्रशासन ने जारी किया मौसम एलर्ट, सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर ओले गिरने की बन रही है सम्भावना

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. प्रदेश में विगत दिवस उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन बंद हो गया है और दक्षिण छ.ग. में दक्षिण से नमी युक्त अपेक्षाकृत गरम हवा का आगमन प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड जारी है। पश्चिमी विक्षोभ जो एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा के रूप में उत्तर हरियाणा और उसके आसपास वातावरण के निम्न स्तर पर स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व राजस्थान से विदर्भ तक पश्चिमी मध्य प्रदेश होते हुए वातावरण के निम्न स्तर पर स्थित है।

आगामी 2 दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है। परन्तु वृद्धि का ट्रेंड जारी रहने की सम्भावना है। 27 दिसम्बर के देर रात में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बहुत हल्की वर्षा प्रदेश के एक दो स्थानों में हो सकता है। 28 दिसम्बर को प्रदेश के उत्तरी भाग के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है और मध्य क्षेत्र के पश्चिमी भाग में एक दो स्थानों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः सरगुजा संभाग और इससे लगे जिलों में तथा बिलासपुर संभाग के पश्चिमी भाग और दुर्ग संभाग के बिलासपुर संभाग से लगे जिले संभावित है।

आगामी 29 दिसम्बर को प्रदेश के सरगुजा संभाग और बिलासपुर सम्भाग के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है।

चेतावनी- ओला वृष्टि कबीरधाम, बेमेतरा, बिलासपुर, मुंगेली, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा संभाग तथा इससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर संभावित है। 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!