राजस्व टीम द्वारा शकरगढ़ सीमा क्षेत्र से धान परिवहन करते हुए 100 बोरी अवैध धान किया गया जब्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में जिले में अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिले के सभी सीमावर्ती चेक पोस्ट पर 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर उन्हें जिम्मेदारीपूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कच्चे रास्तो एवं पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है।
इसी कड़ी में राजस्व टीम के द्वारा सन्ना तहसील के ग्राम दनगरी में बलरामपुर जिला के शकरगढ़ सीमा क्षेत्र से अवैध धान का परिवहन करते हुए पकडे़ गए और राजस्व विभाग द्वारा 100 बोरी धान जब्त की कार्यवाही की गई।

Related posts