जशपुर: सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम तथा मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रायगढ़ क्षेत्र 02 लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक डॉ. अंशज सिंह और व्यय प्रेक्षक सेंथिल कुमार ने शासकीय मॉडल स्कूल डोंड़काचौरा में बनाया गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल की तैयारियों सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का अवलोकन किया। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, मतदान सामग्री वापसी और निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी ली। उन्हांेनें स्ट्रांग रूम के सामने सीसीटीवी का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर एल ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम प्रशांत कुशवाहा, सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

सामान्य प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम परिसर में बेरीकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था, स्ट्रांग रूम में कंट्रोल रूम, मतदान सामग्री वापसी के लिए आवश्यक तैयारी को देखा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को भी निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। साथ ही स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा करने हेतु सतत निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। छांव एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!