फिट इंडिया फ्रीडम रन के अमृत महोत्सव में भाग लेते हुए एनसीसी कैडेटों ने लगाई जागरूकता दौड़

Advertisements
Advertisements

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दन्तेवाड़ा एवं किरंदुल में किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ जगदलपुर

कमाण्ड अधिकारी कर्नल संजय चावला विशिष्ट सेवा मेडल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ गल्र्स बटालियन एनसीसी परचनपाल एनसीसी कैडेटो द्वारा फिट इंडिया मुवमेंट जागरूकता के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन आजादी की अमृत महोत्सव में भाग लेते हुए दन्तेवाड़ा जिले के  एनसीसी कैडेटो ने भी जागरूकता के लिए दौड़ लगाई। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम नई दिल्ली से 2 अक्टूबर तक चलने वाली इस देशव्यापी फिट इंडिया फ्रीडम रन का शुभारंभ 29 अगस्त को किया गया है।

फिट इंडिया फ्रीडम रन में भाग लेते हुए आज दन्तेवाड़ा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरंदुल एवं दन्तेवाड़ा के अलावा डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल बचेली के एनसीसी कैडेटो ने जागरूकता के लिए दौड़ लगाई। जागरूकता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरंदुल से प्रारंभ होकर रेलवे कार्यालय और नगर पालिका होते हुए वापस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरंदुल में समाप्त हुआ। इस दौड़ में इन तिनों विद्यालयों के कुल 76 कैडेटो ने भाग लिया। अपने-अपने विद्यालयों में वापस आने के पश्चात एनसीसी अधिकारियों ने कैडेटो को व्यायाम कराने के अलावा अपने शरीर को स्वस्थ रखने के उपायों तथा एकता और अनुशासन का का पाठ भी पढ़ाया। इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु निर्धारित प्रोटाकाल का भी पालन किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरंदुल के प्राचार्य उमा ठाकुर, एनसीसी अधिकारी सुनीता मरकाम एवं शैनी रविन्द्र सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!