लोकसभा निर्वाचन 2024 : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर  एवं एसडीएम पत्थलगांव ने ली संकुल समन्वयक की बैठक

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर  एवं एसडीएम पत्थलगांव सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने आगामी लोकसभा चुनाव  में मतदान केंद्र की तैयारी हेतु पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के सभी संकुल समन्वयक की बैठक ली और  मतदान केंद्रों की साफ सफाई, कैमरा  इंस्टॉलेशन, मतदान दलों के रुकने ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था,स्वीपर और रसोइया के पर्याप्त सहयोग हेतु सभी स्कूल के स्टाफ से व्यक्तिगत बात कर कार्यवाही कराने निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ पत्थलगांव श्री पवन पटेल और विकासखंड स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts