जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 16 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से मनोरा तहसील के ग्राम अधंला निवासी स्व. रोहन राम की मृत्यु 21 मार्च 2018 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री सोनसाय राम हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पानी में डूबने से फरसाबहार तहसील के ग्राम धौरासांड निवासी शोभित कुमार साय की मृत्यु 16 मार्च 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री अधीन साय हेतु 4 लाख, मनोरा तहसील के ग्राम रजला निवासी मृतिका सुलोचनी बाई की मृत्यु 17 जुलाई 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री बिछरू राम हेतु 4 लाख एवं फरसाबहार तहसील के ग्राम बरकसपाली निवासी रविशंकर मिंज की मृत्यु 25 जून 2021 हो जाने पर मृतक की पत्नी श्रीमती बिमला मिंज हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!