जशपुर : पारंपारिक परिधान में मतदान करने मतदान केन्द्र बगीया पहुंचा महिलाओं का समूह

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 में जिले के तीनों विधानसभा में पांच-पांच आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। विधानसभा कुनकुरी के आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 45 बगीया में पारंपारिक परिधान में महिलाओं को समूह मतदान करने पहुंचा। आदर्श मतदान केन्द्र बगीया में निर्वाचन आयोग के द्वारा खास सजावट की गई है। मतदान केन्द्र बगीया का प्रवेश द्वार बांस से बने टोकनी, पंखे आदि से बनाया गया है। प्रवेश द्वार पर मोर पंख से सजावट की गई है।

मतदान करने के पश्चात सेल्फी के लिए बनाए गए सेल्फी जोन भी मोहक लग रहे हैं। ढोल, सूपा, मयूर पंख, बांस से बनी आकृतियों से बनाए गए सेल्फी जोन में मतदाताओं के द्वारा मतदान करने के बाद सेल्फियॉ ली जा रही है।

Related posts