कांग्रेस स्थापना दिवस को विधायक कार्यालय कुनकुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवम जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कुनकुरी विधायक एवम संसदीय सचिव यू डी मिंज जी एवम कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव जी की गरिमामय उपस्थिति में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुनकुरी के सम्मानित सदस्यगण के उपस्थिति में कांग्रेस स्थापना दिवस को विधायक कार्यालय कुनकुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के महान विभूतियों के सामने पुष्प अर्पण एवम फूलमाला चढा कर कांग्रेस पार्टी का इतिहास,विचारधारा,अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां,भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठियां एवं परिसंवाद कार्यक्रम आयोजीत किया गया।

विधायक महोदय ने अपने उदभोदन में कहा कि कांग्रेस पार्टी एक राजनीतिक पार्टी नही ये एक विचारधारा है और इसी विचारधारा का पालन करते हुए पार्टी के अनेक सदस्यों ने राष्ट्र निर्माण समानता जैसे समाज के संवेदनशील मुद्दों पर अपना अपना विशेष योगदान दिया,विधायक महोदय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में सभी पहले एक कार्यकर्ता है उसके बाद उनका पद सामने आता है  जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने अपने कथन में कहा कि कांग्रेस पार्टी  ऐसी पार्टी है जिसमे कार्यकर्ता का सम्मान होता है कार्यकर्ता का केवल इस्तमाल नही अपितु उसकी हर जरूरत में उसके साथ संगठन सदैव खड़ा रहता है

अंत में नगर उपाध्यक्ष एवम कुनकुरी ब्लॉक महामंत्री जगदीश आपट ने कांग्रेस संगठन के महान विभूतियों के बारे में विस्तृत वर्णन करते हुए  सभी कार्यक्रम में आये हुए सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की।।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से ब्लॉक अध्यक्ष एस इलयास, अंजना मिंज,एजेंम टोप्पो,ताहिर अली,जीतवाहन कंसारी,इफ्तिखार हसन,सज्जाद अली,राकेश देवांगन,नीरज पारीक,प्रताप सिंह,अनुसुइया दास,विक्की बाई,पार्वती यादव,नीलू केरकेट्टा,राजू प्रजापति,दीपक केरकेट्टा,सरवर अली,अफरोज जी,मेरीकृपा,निर्मल सिंह,दिलीप जैन,आशीष सतपति,अरविंद,विजय यादव,निपेन्द्र जैन,रवि यादव,एम डी इरफान,हरीश पारीक,अयूब खान,नवीन गुप्ता,आशीष महापात्रा, कन्हैया साहू,अरसद हुसैन,समीम अहमद,परवेज आदि समस्त कुनकुरी ब्लॉक कांग्रेस सदस्यो ने अपनी अपनी सहभागिता प्रदान की।।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!