कमिश्नर सरगुजा संभाग एवं आईजी सरगुजा रेंज ने पुलिस लाईन स्थित मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग कर आम नागरिकों को लोकतंत्र क़े पर्व में शामिल होकर बढ़-चढ़ कर वोट देने की, की गई अपील !

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : लोकसभा चुनाव के तृतीय चरण में आज सुबह से जिले में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। इसी तारतम्य में कमिश्नर सरगुजा संभाग श्री जे.आर. चुरेंद्र एवं आईजी सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग ने पुलिस लाईन स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर लाईन में लगकर अपने दायित्यों का निर्वहन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया के दौरान कमिश्नर सरगुजा संभाग एवं आईजी सरगुजा रेंज द्वारा सुरक्षा हेतु जारी दिशा निर्देशों का स्वयं भी पालन करते नजर आए।

मतदान केंद्र से बाहर निकलकर कमिश्नर सरगुजा संभाग, आईजी सरगुजा रेंज एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने इस लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं को प्रोत्साहित करने एवं आम नागरिकों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जनसाधारण से अपील की गई, साथ ही इस लोकतंत्र क़े इस त्यौहार में सम्मिलित होकर बढ़-चढ़ कर वोट देने की अपील की गई।

Related posts