सट्टा-पट्टी लिखने वालों पर साइबर सेल और चक्रधरनगर पुलिस की कार्यवाही : चक्रधरनगर क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने 5 सट्टा-पट्टी लिखने वालों को पकड़ा….छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर आज शाम थाना चक्रधरनगर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा सक्रिय मुखबीरों से सूचना प्राप्त कर चक्रधरनगर क्षेत्र में पांच स्थानों पर सट्टा रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम ने सट्टा-पट्टी लिखते 05 आरोपी- रवि देवांगन, महेश जायसवाल, दिनेश पटेल, शिव विश्वकर्मा और विजय यादव को पकड़ा है, जिनसे 16,630/- रुपये नगद, 04 मोबाइल, 03 कैलकुलेटर, पेन और सट्टा-पट्टी की जप्ती की गई है।

(1) रवि देवांगन पिता स्वर्गीय महेत्तर लाल देवांगन उम्र 45 साल निवासी गोपालपुर कोरियादादर थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़

(2) महेश जायसवाल पिता रेशम लाल जायसवाल उम्र 24 साल निवासी बंगाली क्वार्टर संजय नगर थाना चक्रधरनगर

(3) दिनेश पटेल पिता लक्ष्मण पटेल उम्र 40 साल निवासी नवागढ़ी राजापारा थाना कोतवाली जिला रायगढ़

(4) शिव विश्वकर्मा पिता महेत्तर विश्वकर्मा उम्र 31 साल निवासी शहीद चौक पुराना बडपारा थाना कोतवाली रायगढ़

(5) विजय यादव पिता स्वर्गीय बजरंग यादव उम्र 37 साल निवासी गोपालपुर कोरिया दादर थाना चक्रधरनगर,जिला रायगढ़

Related posts