रांची में चुनाव प्रचार अभियान में जुटे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता : रांची से संजय ही होंगे विजयी – संजय श्रीवास्तव.

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव व पर्यटन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा राय को रांची लोकसभा के प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है। उनके साथ प्रदेश भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं की पूरी टीम की तैनाती की गयी है, जो रांची लोकसभा के सभी विधान सभा में जनसंपर्क अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि रांची के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। उनकी जीत रांची से तय है।

यहां हर तरफ हेमंत सरकार के काले कारनामों की चर्चा है। जनता में इस सरकार के प्रति निराशा का भाव है। जनता जनार्दन मुक्ति मोर्चा एवं उसकी गठबंधन सरकार द्वारा किए गए छल का बदला 25 मई को लेगी। अपने एक-एक वोट से वह भाजपा को आशीर्वाद देगी तथा परिवारवाद और भ्रष्टाचार को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा जिस सरकार पर प्रदेश के विकास की जिम्मेदारी थी, उस सरकार के मुखिया अपने परिवार के विकास को लेकर ही चिंतित रहें है। जिसे लेकर अब जनता में मन बना लिया है कि बेहतर झारखंड के निर्माण के लिये भाजपा ही एक विकल्प है। रांची में प्रदेश महामंत्री के साथ पूर्व सांसद कमल भान सिंह, विधायक रायमुनी भगत, प्रबोध मिंज, शकुतला सिंह पोर्ते, भरत साय और विक्रांत सिंह लगातार जनसम्पर्क अभियान में जुटे हैँ.

Advertisements
error: Content is protected !!