सड़क पर लड़ाई झगड़ा करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही : वायरल वीडियो पर स्वयं संज्ञान लेकर कोतवाली पुलिस कर रही लगातार कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली की कल रात्रि कतीयापारा में कुछ युवक आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे, जहां एक युवक द्वारा कुछ हथियार भी निकालने की बात सामने आई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसे देखकर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों युवकों की पहचान की और उन्हें थाना लाकर उनके विरुद्ध शांति भंग कर हंगामा करने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कारवाही पृथक से की गई, जहां उन्हें सिटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है l

बिलासपुर पुलिस द्वारा इसी तरह से गुंडा गर्दी फ़ैलाने वालो पर विशेष निगाह है|  भविष्य में भी यदि किसी प्रकार की घटना का वीडियो या जानकारी पुलिस को मिलती है तो ऑपरेशन प्रहार अंतर्गत गुंडागर्दी दहशत गर्दी पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts