गुंडागर्दी करने वालों पर हुई कार्यवाही, पुलिस ने आरोपी को किया तत्काल गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : प्रार्थी रमेश कौशिक की रिपोर्ट पर आरोपी शिवकुमार गोंड़ के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की त्वरित कार्यवाही की गयी है। आरोपी आदतन शराबी है और नशे में गली-गलौच, मारपीट करता रहता है। प्रार्थी रमेश कौशिक के साथ भी आरोपी शिवकुमार में शराब के नशे में मारपीट और गाली-गलौच की थी। इस पर सकरी थाना में आरोपी शिवकुमार के विरुद्ध 10 वर्ष तक कि सजा वाली गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) में निर्देशानुसार ऐसे बदमाशों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किए जा रहे हैं। इसी अनुरूप कार्यवाही कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना सकरी की टीम की प्रशंसा की गई है।

Related posts