हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़, अम्बिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी रामसाय साकिन ललाती उदयपुर द्वारा थाना उदयपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 17/04/24 को रात को गाँव का सहस राम आया और एतवार साय के घर चलने के लिए बोला, तब प्रार्थी और सहस राम एतवार साय के घर पहुचे तभी पुरानी जमीन विवाद को लेकर सहस राम प्रार्थी को पकड़ लिया और एतवार साय प्रार्थी को लाठी से मारा,  जिससे प्रार्थी मौक़े पर बेहोश होकर गिर गया। मामले में प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 88/24 धारा 294, 506, 323, 34, 307 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरिक्षण कर मामले के आरोपियों को पकड़कर पूछताछ किया गया, आरोपियों द्वारा पूछताछ मे अपना नाम (01) सहस राम उम्र 32 वर्ष (02) एतवार साय उम्र 30 वर्ष साकिन ललाती पंडोपारा थाना उदयपुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त किया गया हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, प्रधान आरक्षक सरजू राजवाड़े, देवनारायण, आरक्षक सुरेन्द्र बारी, विवेक सिंह, दिनेश सिंह, शामिल रहे।

Related posts