कलेक्टर श्री साहू ने धान उपार्जन केन्द्र बेनूर एवं चांदागांव का किया निरीक्षण, बारिश से धान की सुरक्षा के लिए कैप कव्हर से ढंकने के दिए निर्देश, किसी भी स्थिति में धान खरीदी की व्यवस्था प्रभावित न हो -कलेक्टर श्री साहू

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

नारायणपुर, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज बेनूर एवं चांदागांव धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधकों से बारिश से धान की सुरक्षा के लिए कैप कव्हर से ढकने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियो से कहा कि किसी भी स्थिति में धान खरीदी की व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को धान विक्रय करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। लघु एवं सीमांत किसानों का धान प्राथमिकता के साथ पहले खरीदें, धान बेचने के लिए आने वाले किसानों को अधिकतम सुविधाएं करायें। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। कलेक्टर ने धान के उठाव तथा बारदाने के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी श्री हुलेश डड़सेना, नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक श्री प्रतीक अवस्थी, डीएमओ श्री टी आर निसाद उपस्थित थे।

गौरतलब है कि जिले में आकस्मिक रूप से संभावित बारिश से धान को बचाने के लिये हरसंभव प्रयास एवं उपाय किये जा रहे हैं। कलेक्टर स्वयं लगातार धान खरीदी केन्द्रों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। धान उपार्जन केन्द्रों तथा संग्रहण केन्द्रों में कैप कव्हर से धान के स्टैक सुरक्षित किये गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा धान की सुरक्षा के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। धान की खरीदी के साथ ही धान के उठाव का कार्य लगातार जारी है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!