बिलासपुर पुलिस का प्रहार : ग्राम टेंगनमाडा बाजार चौक के पास धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की आज दिनांक 25 मई 2024 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टेंगनमाडा बाजार चौक के पास राजकुमार निर्मलकर नामक व्यक्ति एक लोहे का धारदार तलवार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। इस सम्बन्ध में मुखबिर से मिली सूचना से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पू.से.) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने की हेतु निर्देशित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में मौका ग्राम टेंगनमाडा बाजार चौक के पास आरोपी राजकुमार निर्मलकर के कब्जे से एक लोहे का धारदार तलवार को जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी राजकुमार निर्मलकर पिता सुमन सिंह निर्मलकर उम्र 35 वर्ष सा. टेंगनमाडा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर छ.ग. को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी बेलगहना के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरावी, आरक्षक सत्येंद्र राजपूत, आरक्षक विजेंद्र कोल का सराहनीय योगदान रहा है

Related posts