महिला स्व.सहायता समूहों को रेडी टू ईट का कार्य फिर से सौंपना सराहनीय कदम, विष्णु सरकार का यह फैसला महत्वपूर्ण – जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : विष्णु सरकार का महत्वपूर्ण फैसला महिला स्व.सहायता समूहों को रेडी टू ईट का कार्य फिर से सौंपना सराहनीय कदम है,इस सराहनीय कार्य के लिए जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित महिला व बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का आभार व्यक्त किया है।श्रीमती भगत ने कहा कि विष्णु सरकार में मोदी की गारंटी पर भरोसा है सभी गारंटी पूर्ण किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने विधानसभा में महिला व बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े से मांग किया था कि प्रदेश भर में विभाग अंर्तगत रेडी टू ईट का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को दिया जाये।जिस पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने तत्काल घोषणा करते हुवे जल्द ही निर्णय लिए जाने का बात कहा था,उक्त निर्णय पर अमल करते हुवे अब इस वित्तीय वर्ष से रेडी टू ईट का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को जुलाई माह से दिये जाने का महत्वपूर्ण फैसला विष्णु सरकार ने लिया है।जल्द ही इस फैसले को जमीनी स्तर पर उतार जुलाई महीने से महिला स्व सहायता समूहों को सौंप दिया जायेगा।

विदित हो कि पिछली कॉंग्रेस की भूपेश सरकार में स्वच्छता का बहाना बना रेडी टू ईट पूरक पोषण आहार का काम प्रदेश की महिला स्वसहायता समूह से छीन बीज विकास निगम को दे दिया था।जिसमें न सिर्फ जमकर भ्रष्टाचार हुआ बल्कि कांग्रेसियों ने अपने जेब भी खूब भरे। प्रदेश भर में महिला स्व सहायता समूहों का रोजगार छीन लेने का दर्द जशपुर विधायक ने समझ फरवरी- मार्च महीने में विधानसभा सत्र में आवाज उठाया और अब इसी का परिणाम है कि जल्द ही महिला स्वसहायता समूहों की पीड़ा दूर होने वाली है। इस वित्तीय वर्ष जुलाई महीने से रेडी टू ईट का कार्य समूहों को सौंपने की तैयारियां विष्णु सरकार ने शुरू कर दी है।भाजपा की विष्णु सरकार के इस निर्णय से प्रदेश भर की महिला स्व सहायता समूहों के सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। यह निर्णय समूहों को आत्मनिर्भर बनाने में निश्चित रूप से सहायक होगा। जिसे यदि विष्णु सरकार का एक ऐतिहासिक और सराहनीय निर्णय कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने की थी प्रशंसा

फरवरी- मार्च महीने में विधानसभा सत्र के दौरान जशपुर की विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने महिला स्वसहायता समूहों के साथ कांग्रेस सरकार में छीने गए रोजगार की पीड़ा समझ वर्तमान सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया था। श्रीमती भगत की इस पहल पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विधानसभा में ही रेडी टू ईट का कार्य  महिला स्वसहायता समूह को पुनः देने का घोषणा तत्काल किया जिसे देख पूर्व मुख्यमंत्री और निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने भी इस विषय पर जशपुर विधायक की जमकर प्रशंसा की थी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!