रायपुर के CSEB मैदान में चाकू लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा! वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका आरोपी मोहित अग्रवाल, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूमते आरोपी गिरफ्तार

गुढियारी क्षेत्रांतर्गत कलिंग नगर स्थित सी.एस.ई.बी. मैदान में चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध

एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

रायपुर : दिनांक 25.10.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत कलिंग नगर स्थित सी.एस.ई.बी. मैदान में एक व्यक्ति अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहित अग्रवाल, निवासी नर्मदापारा, गंज, रायपुर बताया। उसके कब्जे में रखे चाकू के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा।

टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से एक धारदार नोंकदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 491/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – मोहित अग्रवाल पिता सुभाष अग्रवाल उम्र 30 साल निवासी स्टेशन चौक नर्मदा पारा थाना गंज रायपुर।

Related posts