वैवाहिक वर्षगांठ पर सीएम साय ने मुख्यमंत्री निवास में की सपत्नीक पूजा-अर्चना, इष्टदेव से लिया आशीर्वाद !

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने विवाह की 33वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री निवास में अपनी धर्म-पत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया।

श्री साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि – वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर इष्टदेव से आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्म-पत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ पूजा-अर्चना करते हुए

इस अवसर पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उनके सोशल मीडिया के विभिन्न हेंडल पर शुभकामनाएं दी हैं, आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुए इस पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय के परिवार जन एवं शुभचिंतक भी सम्मिलित हुए।

Advertisements
error: Content is protected !!