लोकसभा चुनाव 2024 मतगणना: लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 2 रायगढ़ के अन्तर्गत जशपुर जिले की तीन विधानसभा जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव में भाजपा प्रत्याशी को मिली 83546 की बढ़त….. देखें अंतिम राउण्ड के बाद जारी हुए आंकड़े…..

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज- जशपुर : लोकसभा चुनाव 2024 की जशपुर जिले की तीन विधानसभा जशपुर के 24 राउण्ड, कुनकुरी के 20 राउण्ड, पत्थलगांव के 20 राउण्ड के लिये सम्पन्न हुई मतगणना के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों के अनुसार तीनों विधानसभा में मिलाकर भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी की डॉक्टर श्रीमती मेनका सिंह से 83546 मतों से बढ़त प्राप्त कर विजयी हुए है।

प्रारंभ हुई मतगणना के पहले राउण्ड से ही भाजपा प्रत्याशी को तीनों विधानसभा में बढ़त मिलती रही है। जशपुर जिले की पत्थलगांव विधानसभा में भाजपा को तीन अंकों में ही बढ़त मिल सकी है। कमजोर चुनाव प्रबंधन का प्रदर्शन एक बार फिर लोकसभा चुनाव में देखने को मिला है। विगत विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का प्रदर्शन सांगठनिक रूप से कमजोर रहा था। जिसकों भी लेकर काफी चर्चा हुई थी। इस लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन बेहतर किये जाने की उम्मीद जताई जा रही थी।

मतगणना के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों की विधानसभावार मतगणना के परिणाम की हुई घोषणा के अनुसार उम्मीदवारों को मिले मत का विवरण घोषित किया गया है। देखें सूची…

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!