शासकीय शिक्षक के दो बच्चे बनेंगें डॉक्टर : संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के हैं दोनों विद्यार्थी

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में खनिज निधि न्यास मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के दो विद्याथिर्यो देव कुमार देवांगन ने 98.25 परसेंटाइल के साथ  720 में से 638 अंकों तथा तरुण कुमार देवांगन ने 96.50 परसेंटाइल के साथ 600 अंकों से नीट की परीक्षा क्वालीफाई है। दोनो ही विद्यार्थी सगे भाई हैं। लुड़ेग के निवासी इनके पिता श्री सुरेन्द्र देवांगन पत्थलगांव विकासखण्ड के चिकनीपानी के शासकीय स्कूल में व्याख्याता है तथा माता श्रीमती ममता देवांगन गृहणी हैं। नीट की परीक्षा में जिलें के लिए रिकार्ड अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थी देव कुमार देवांगन और उनके भाई तरुण को कलेक्टर रवि मित्तल और सीईओ अभिषेक कुमार ने बधाई दी है।

जिला शिक्षा अधिकारी पी. के. भटनागर ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संकल्प शिक्षण संस्थान ने सफलता दुहराई है। संकल्प के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार संकल्प जशपुर से 06 तथा संकल्प कुनकुरी से 05 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा क्वालीफाई की है। इस बार परीक्षा का कटऑफ सामान्य वर्ग मे 164-720 अंक, अपिव/अजा/अजजा के लिए 129-163 के बीच रहा है। संकल्प में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियो को एग्जाम ओरिएंटेड तैयारी कराई गई थी। पैटर्न बेस्ड प्रत्येक 15 दिन में पार्शियल और फुल सिलेबस टेस्ट का अभ्यास कराया गया था। क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों में जशपुर से देव कुमार देवांगन, तरुण कुमार देवांगन, नीलम रत्नाकर, मेनका यादव, नेहा खलखो, सुनिधि खलखो और संकल्प कुनकुरी से वृंदा यादव, गोडविन एक्का, आशीस्था एक्का, विभा रानी यादव, प्राची प्रसाद हैं।       

विद्यार्थियों की इस सफलता पर कुनकुरी के प्राचार्य युधिष्ठिर राम कैवर्त सहित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपर और कुनकुरी के सभी शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisements
error: Content is protected !!