जशपुर : अमृत सरोवरों में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, अधिक से अधिक करे पौधे रोपित, पर्यावरण एवं मनुष्य का है अटूट संबंध – सीईओ

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से जशपुर के प्रत्येक विकासखंड में निर्मित अमृत सरोवरों को स्थायी प्रतीक के रूप में आदर्श संरचना मानते हुए फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया है। इन रोपित पौधों में आम,जामुन, पीपल, नीम, अर्जुन, अमलतास आदि शामिल है।

इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार ने आगामी वर्षा ऋतु के दौरान अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए बताया कि पर्यावरण एवं मनुष्य का अटूट संबंध है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर सम्मिलित प्रयास करना होगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण के संरक्षण में समाजिक वानिकी का अत्यधिक महत्व है। सामाजिक वानिकी के माध्यम से हम अपने आप पास पर्यावरण के अनुकूल पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दे सकते है।

जिले में बगीचा विकासखंड के टटकेला, सन्ना, पंडरापाट अमृत सरोवर, कुनकुरी विकासखंड के कुरकुंगा, कुड़ुकेला, खुटगांव अमृत सरोवर, मनोरा विकासखंड के खोंगा, आस्ता, बुमतेल अमृत सरोवर, दुलदुला के लोरो, डोभ,बीपतपुर, जशपुर के लोदाम, जकबा, पोड़ी अमृत सरोवर, कांसाबेल के सेमरकछार, खारपानी, देवरी कोटानपानीअमृत सरोवर, पत्थलगांव के चंदरपुर, सरई टोला सुसडेगा, फरसाटोली अमृत सरोवर फरसाबहार के कोहपानी, माटीपहाड़छर्रा, सागजोर आदि अमृत सरोवरों में पौध रोपण किया गया।

पौधारोपण के दौरानमुख्यकार्यपालन अधिकारी व जिला,जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ गांव के गणमान्य नागरिक, सरपंच, पंच व अन्य जन प्रतिनिधि, ग्रामीण व मनरेगा श्रमिकों के द्वारा पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दिया गया।

Advertisements
error: Content is protected !!