अग्निवीर थल सेना भर्ती : प्रथम लिखित परीक्षा में उर्तीण हुए आवेदकों को जशपुर जिले में दिया जाएगा निःशुल्क शरीरिक प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : अग्निवीर थल सेना भर्ती के तहत् प्रथम लिखित परीक्षा के पश्चात शारीरिक परिक्षण हेतु जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस विभाग जशपुर द्वारा लिखित परीक्षा में पास हुए आवेदकों को निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थी दिनांक 07 जून 2024  तक निःशुल्क पंजीयन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर में करा सकते है, तथा अधिक जानकारी हेतु

प्रशिक्षणार्थी मोबाईल नम्बर 9827547848 पर सम्पर्क कर सकते है। पंजीकृत आवेदकों को दिनांक 10 जून 2024 दिन सोमवार से निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related posts