जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम फरसाजुडवाईन निवासी निर्मल मिंज का कुआं के पानी में डुबने से 29 नवम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के बहू मनीरा मिंज हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम फरसाजुडवाईन निवासी अलबर्ट खलखो का कुआं के पानी में डुबने से 12 नवम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी असरीता खलखो हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!