जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम गंडियाडीह निवासी सैता भोग्य का  लू लगने से 20 मई 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती नानदाई भोय   हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार कुनकुरी तहसील के ग्राम ढोढ़ीडांड़ निवासी अस्मीता का सर्पदंश से 08 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता निर्दोष एक्का हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!