नंद कुमार बघेल के विरूद्ध कुनकुरी सर्व ब्राह्मण समाज ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Advertisements
Advertisements

शिकायत में एफआईआर दर्ज करने की की गई मांग

समदर्शी न्यूज कुनकुरी

ब्राह्मण समाज के विरूद्ध मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से संबंधित वायरल वीडियो को लेकर कुनकुरी सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की मांग को लेकर कुनकुरी पुलिस थाने में शिकायत दे कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। नंद कुमार बघेल की टिप्पणी से सर्व ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। दिये गये ज्ञापन में नंद कुमार बघेल को सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज से निःशर्त सार्वजनिक मांफी मांगने की मांग की गई है। इस प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। शिकायत दर्ज कराने गये सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि दीपक मिश्रा, विष्णु जोशी, ओम शर्मा, अमन शर्मा, अनिल तिवारी, गोविंद शर्मा, नितेश पारीक, अभिषेक पारीक, सागर जोशी आदि सम्मिलित रहे।

देखे शिकायत की प्रति  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!