पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया केंद्रीय जेल बिलासपुर.

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11 जून 2024 को पीड़िता थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि लगभग 2 वर्ष पहले उसकी जान पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी विश्वराज साहू से हुई, इसी दौरान दिनांक 24 फरवरी 2022 को पीड़िता को बिलासपुर बुलाकर अपने दोस्त के घर ग्राम मनवा में रखकर जबरन पीड़िता के साथ बलात्कार किया। उसके बाद लागतार पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार बलात्कार किया है।

पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध धारा 376, 506 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही के दौरान प्रकरण की पीड़िता का कथन महिला पुलिस अधिकारी से कराया गया। पीडिता के कथन के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 04,06 पॉस्को एक्ट जोड़ी जाकर प्रकरण के आरोपी विश्व राज साहू को दिनांक 12 जून 2024  को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया है।

Related posts