जिले में हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल के साथ मनाया जा रहा है ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व

समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार-भाटापारा : आज दिनांक 17.06.2024 को जिले में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व मनाया जा रहा है, इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले के समस्त मस्जिदों, नमाज स्थलों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। साथ ही थाना/चौकी की अलग-अलग पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर सतत् निगरानी की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी अपने बल के साथ स्वयं उपस्थित रहकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं। पर्व पर शांति व्यवस्था, परस्पर प्रेम एवं आपसी सौहार्द का माहौल बनाए रखने हेतु दिनांक 15 एवं 16.06.2024 को जिले के प्रत्येक थाना, चौकी एवं अनुविभाग स्तर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र के सर्व समाज, गणमान्य, वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों के मध्य शांति समिति का बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का हर संभव मदद करने आश्वासन दिया गया। जिले में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व शांति पूर्वक मनाया जा रहा है।

Related posts