पुलिस द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़, बलौदाबाजार-भाटापारा : थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 16-06-2024 को आरोपी राहुल उम्र 22 साल साकिन सर्कस मैदान स्टेशन वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर को उसके घर के पास खण्डहर में एक सफेद रंग के थैला के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 2.49 कि.ग्रा कीमती ₹20,000 एवं बिक्री रकम ₹300 को बिक्री करने हेतु रखे पाए जाने पर रंगे हाथों पकडा गया है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध क्र. 294/24 पंजीबंध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में उनि. राधेलाल वर्मा, आर. लोरिक शाडिल्य, उमेश वर्मा, रामस्नेही, महिला आर. सीता मरावी का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts