बड़ी ख़बर: क्रेशर प्लांट में मजदूर की संदेहास्पद मृत्यु, कुनकुरी पुलिस कर रही जांच….पढ़ें पूरा मामला…..

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम मयाली स्थित एक क्रेशर प्लांट में मजदूर की संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु हो गई है। जिसे घटना के बाद उपचार के लिये कुनकुरी के निजी चिकित्सालय में लाया गया था जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार दिनांक 16 जून के सायं 5 बजे की बताई जा रही है। कुनकुरी पुलिस ने मृत्यु पर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।

मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ग्राम मयाली में सत्येन्द्र सिंह के नाम पर यह पत्थर खदान एवं क्रेशर प्लांट बताया जा रहा है। जिसमें मृतक मुकेश कुमार राय उर्फ रानू पिता दशई राय उम्र 20 वर्ष निवासी डूमरी शनीचरा टोला थाना डोरीगंज जिला छपरा बिहार मजदूर के रूप में काम करता था। रविवार की शाम को लगभग पांच बजे क्रेशर मशीन की सफाई के समय गिरने से मृत्यु होने की सूचना कुनकुरी थाने में दी गई है।

मिली सूचना के आधार पर कुनकुरी पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। मृतक के शव का पीएम कराया गया है जिसकी रिपोर्ट का इंतजार पुलिस आगे की कार्यवाही के लिये कर रही है। मजदूर की संदेहास्पद मृत्यु को लेकर कई प्रकार के संदेह प्रकट किये जा रहे है। उच्च स्तरीय निस्पक्ष जांच से ही मजदूर की मृत्यु के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!