नाबालिग बालिका को शादी करने का झांसा देकर उसे अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ जशपुर

थाना पत्थलगांव क्षेत्र निवासी प्रार्थी पिता ने विगत 6 अगस्त 2020 को थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को संतोष दास बहला-फुलसाकर भगाकर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में भादवि की धारा 363 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ किया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी एवं अपहृता का लोकेशन ग्राम ओड़गांव जिला नवागढ़ (उड़ीसा) में मिलने पर तत्काल थाना पत्थलगांव की पुलिस टीम द्वारा उक्त लोकेशन पर जाकर आरोपी के निवास में दबिश देकर आरोपी संतोष दास के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया, एवं आरोपी संतोष दास को अभिरक्षा में थाना पत्थलगांव लाया गया। अपहृता ने पूछताछ में बताया कि उसे आरोपी संतोष दास द्वारा उसे शादी करने का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ उसके ग्राम ओड़गांव जिला नवागढ़ (उड़ीसा) में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। मामले में भादवि की धारा 366, 376 एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध घटित होना एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी संतोष दास उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम ओड़गांव जिला नवागढ़ (उड़ीसा) को दिनांक 5 सितम्बर 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक के.के. साहू, आरक्षक बलराम साय पैंकरा, महिला आरक्षक सुषमा भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts