जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम कोनपारा निवासी गंजन राम का डेम के पानी में डुबने से 25 सितंबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती सुकमनी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम डुमरिया निवासी गोरसो राम का कुआं के पानी में डुबने से 06 जनवरी 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्रवधु श्रीमती कांती हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts