जशपुर : प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 11वीं में लेटरल एन्ट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु ऑलनाईन आवेदन 06 जुलाई तक

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयास आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 11वीं में ऑनलाइ्रन प्रवेश की सूचना जारी की गई है। जिसके अनुसार ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभ तिथि 21 जून 2024 से निर्धारित है। इसी प्रकार ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2024, ऑनलाईन भरे गये आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 07, 08, एवं 09 जुलाई 2024 तथा प्रवेश हेतु प्राक्यचन परीक्षा की तिथि 21जुलाई 2024 दिन रविवार को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 01ः30 बजे तक निर्धारित की गई है। छात्र ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने हेतु लिंक https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail  उपयोग कर सकते हैं। उक्त संबंध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट ww.tribal.cg.gov./Eklavya.cg.nic.in  एवं जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास? परियोजना प्रशासक कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते है।

Related posts