अवैध मादक पदार्थ गांजा की खरीद बिक्री के मामले में आरोपी किया गया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत अवैध नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री के मामले में शामिल आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 25 जून 2024 को थाना लखनपुर पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सूचना मिली थी कि पुहपुटरा निवासी सोहनदास अपने कब्जे में अवैध मादक गांजा रखकर बिक्री कर रहा हैं, मुखबीर सुचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौक़े पर पहुंचकर संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ की गई।

पूछताछ में संदेही द्वारा अपना नाम सोहनदास उम्र 60 वर्ष साकिन पुहपुटरा का होना बताया, आरोपी के कब्जे में रखे झोला की तलाशी लेने पर कुल 260 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत लगभग 5200/- रुपये प्राप्त हुआ एवं आरोपी के कब्जे से अवैध गांजा की बिक्री रकम 500/- रुपये जप्त किया गया। आरोपी से उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया और बिक्री रकम अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने से प्राप्त होना बताया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना लखनपुर के अपराध क्रमांक 136/24 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं।

Related posts