स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव, अम्बिकापुर के कार्यक्रम रद्द, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल शाम दूरभाष पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव कोरोना पॉजिटिवअम्बिकापुर के कार्यक्रम रद्द

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद सिंहदेव ने एहतियातन सरगुजा के अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए। वे रविवार दोपहर बाद रायपुर लौट आए। यहां उनकी कोरोना की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन RTPCR जांच की देर रात मिली रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने रायपुर में जांच कराई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तबीयत ठीक है। चिकित्सकों के निर्देशानुसार होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे हैं। सिंहदेव ने आग्रह किया है कि पिछले दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वे अपनी कोरोना जांच करवा लें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन कर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से बात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पिछले तीन दिनों से सरगुजा दौरे पर थे। वहां उन्होंने स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। स्थानीय नेताओं और समर्थकों से मुलाकात की। वहीं एक जनवरी को उन्होंने स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह के साथ शिक्षण से जुड़ी दो योजनाओं की शुरुआत की। इस बीच उनकी तबीयत कुछ खराब हुई। सर्दी-खांसी होने के बाद सिंहदेव ने एहतियातन अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। शुरुआती जांच के बाद सिंहदेव शाम 4 बजे तक रायपुर लौट आए। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक बार कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। मार्च 2021 में सिंहदेव कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस दौरान होम आइसोलशन में उनका इलाज चला था।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!