युवती से छेड़खानी के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर…. !

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 जून को थाना सिटी कोतवाली में स्थानीय युवती द्वारा सावित्री नगर मोदी पारा में रहने वाले राजेश उर्फ राजू सिदार पर छेड़खानी और धमकाने की रिपोर्ट आवेदन देकर दर्ज कराई गयी। युवती बताई थी कि 25 जून के शाम को काम कर घर लौटते समय अलंकार होटल के नजदीक गली में राजेश उसका हाथ-बांह पकड़ कर छेड़खानी किया। युवती बदनामी के डर से घटना किसी को नहीं बताई। दूसरे दिन युवती अपने काम पर गई थी, जहां राजेश उसे काम नहीं करने की धमकी देकर गंदी नीयत से छेड़खानी किया। युवती के लिखित आवेदन पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 391/2024 धारा 354, 506 आईपीसी के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

अपराध कायम होने के बाद से आरोपी फरार था, जिसे आज मुखबिर की सूचना पर हिरासत में लिया गया। आरोपी राजेश सिदार उर्फ राजू सिदार पिता स्वर्गीय कालाचंद सिदार उम्र 27 वर्ष निवासी कोतरारोड़ सावित्री नगर मोदीपारा थाना कोतवाली रायगढ़ को आज कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की पतासाजी  और गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related posts