पार्षद राधेश्याम राम बने नगरपालिका परिषद जशपुर के कार्यकारी अध्यक्ष !

समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : शहर के वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद राधेश्याम राम नगरपालिका परिषद जशपुर के कार्यकारी अध्यक्ष होगें। भारतीय जनता पार्टी ने पालिका अध्यक्ष के रूप में उनके नाम पर मुहर लगा दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भाजपा सूत्रों ने बताया कि राधेश्याम राम का नाम सर्वसम्मति से फाइनल किया गया है। उन्होनें बताया कि राधेश्याम, गरीब किसान के आदिवासी पुत्र हैं। भाजपा ने हमेशा आदिवासियों को नेतृत्व का अवसर दिया है। उन्होनें विश्वास व्यक्त किया राधेश्याम राम के नेतृत्व में जशपुर शहर का तेजी से विकास होगा।

उल्लेखनीय है कि 2019 के नगरीय निकाय चुनाव में नगरपालिका परिषद जशपुर में 20 में 17 सीट जीत कर भाजपा ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया था। इसके बाद पार्षदों ने नरेश चंद्र साय को नगर पालिका अध्यक्ष चुना था। लंबी बीमारी के बाद गत दिनों उनका निधन हो गया था। इसके बाद से ही शहरवासी को नगर सरकार के नए प्रमुख का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जानकारी के लिए बता दें कि इसी साल के आखिर में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न होना है।

Related posts