जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से विकासखंड दुलदुला के ग्राम डांडपानी निवासी  ननकी बाई पति कनकन राम की मृत्यु 24 अगस्त 2020 हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री कनकन राम हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार बगीचा विकासखंड के ग्राम दुर्गापारा निवासी पुनीत कुमार की मृत्यु 12 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री धरम साय हेतु 4 लाख रुपए एवं मनोरा विकासखंड के ग्राम कपरोल निवासी काजल बाई की मृत्यु 22 अप्रैल 2021 को हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री बनवारी साय हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts