पुलिस एक्ट के अंतर्गत जप्त 3 चार पहिया वाहन, 3 मोटर सायकल तथा 1 नग स्कूटी को किया जाएगा नीलाम

समदर्शी न्यूज़, जशपुर । थाना प्रभारी जशपुर ने सर्व साधारण को सूचित करते हुए  धारा 28 पुलिस एक्ट के तहत 03 नग जप्त विभिन्न कम्पनी व मॉडल चार पहिया वाहन, 03 जप्त विभिन्न कम्पनी व मॉडल मोटर सायकल तथा 01 नग स्कूटी को नीलाम करने हेतु निवेदन किया गया है। उपरोक्त मामले की सुनवाई अनुविभागीय दंडाधिकारी जशपुर न्यायालय में 19 जुलाई 2024 को नियत किया गया है।

अतः यदि किसी व्यक्ति को उक्त वाहन एवं साइकिल के मालिकाना हक के संबंध में दावा-आपत्ति पेश करना है, तो स्वतः अथवा अपने अभिभाषक के माध्यम से उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के पश्चात् प्राप्त आपत्ति- दावा पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।

Related posts