कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में हुआ सफल सिजेरियन, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 11 जुलाई 2024/ जिले में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ हो रही हैं जिले के जिला अस्पातल सहित स्वास्थ्य केन्द्रों में उन्नत उपचार सुविधाएं मिल रही है। इसी क्रम में आज कुनकुरी विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक महिला का सफल सिजेरियन ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। जच्चा और बच्चा दोनों का स्वास्थ्य ठीक है। 

अपरेशन जिला चिकित्सालय जशपुर के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. किशोर चौहान, एनेस्थीसिया डॉ. संदीप भगत, सीएचसी कुनकुरी के बीएमओ डॉ. किरंती कुजूर, पेडियाट्रिक डॉ. विकास कुमार सिंह, जिला चिकित्सालय एवं सीएचसी कुनकुरी के स्टाफ द्वारा किया गया। सिजेरियन के बाद मा एवं बच्चा स्वस्थ है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!