अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार : बुरी तरह फंसे पाँच बच्चों सहित दस लोगों को तत्काल मिली डायल 112 की सहायता.

समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 14 जुलाई 2024 | डायल -112 द्वारा छत्तीसगढ़ में जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा की दृष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है, प्रतिदिन C4 से कई ऐसी घटनाओं की सूचनाएँ प्राप्त होती हैं, जिसमें डायल 112 की टीम के द्वारा पीड़ितों को तुरंत राहत पहुँचायी जाती है। इसी कड़ी में बीती रात डायल 112 बिलासपुर को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना सकरी में दलदलीहा पारा में कार में बच्चों सहित लगभग दस व्यक्ति सवार थे, कार अनियंत्रित होकर पलट गई है।

इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और कार में सवार सभी लोग उसमें फंसे थे, जिसे सकरी एवं कोनी 112 द्वारा आसपास के लोगों की सहायता से सही सलामत तत्काल बाहर निकाल कर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।

Related posts